केजरीवाल ने खेला जाट कार्ड, प्रवेश वर्मा ने किया पलटवार, बोले- आज तक किसी गांव में नहीं गए, अब उन्हें...

By अंकित सिंह | Jan 09, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कभी किसी गांव का दौरा नहीं किया और दिल्ली के किसी भी ग्रामीण को अपने 'शीश महल' में प्रवेश नहीं करने दिया। आप सरकार पर और हमला करते हुए वर्मा ने दावा किया कि केजरीवाल ने जाट आरक्षण का मुद्दा इसलिए उठाया क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि ग्रामीण दिल्ली उनके खिलाफ मतदान करने जा रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि आज, उन्हें लगा कि पूरी ग्रामीण दिल्ली आप के खिलाफ मतदान कर रही है – ग्रामीण दिल्ली में सिर्फ जाट ही नहीं बल्कि गुज्जर, यादव, त्यागी और राजपूत भी शामिल हैं, वे सभी एक सुर में कह रहे हैं कि उन्हें अरविंद केजरीवाल सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि हम इस बार दिल्ली में अपनी सरकार बनाएंगे। आज उन्हें जाटों की याद आ गई। अगर उन्होंने जाटों के लिए कुछ किया होता तो चुनाव से 25 दिन पहले उन्हें जाटों की याद नहीं आती। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections: केजरीवाल ने किया साफ, 2 जगह से नहीं लड़ेंगे चुनाव, बोले- AAP और BJP के बीच सीधा मुकाबला

दिल्ली विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 5 फरवरी को होंगे और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 17 जनवरी है। नामांकन की जांच की तारीख 18 जनवरी है। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है। इससे पहले दिन में, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव AAP और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होगा, न कि इंडिया गठबंधन का चुनाव है।

प्रमुख खबरें

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!