केजरीवाल का वादा, गुजरात में ऑटोरिक्शा चालकों को दहलीज पर मिलेंगी आरटीओ सेवाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2022

अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गुजरात के ऑटोरिक्शा चालकों से वादा किया कि वह उन्हें उत्पीड़न से बचाने तथा भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उनकी दहलीज तक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की सेवाएं उपलब्ध करायेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक गुजरात के अहमदाबाद शहर में ऑटोरिक्शा चालकों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि ऑटोरिक्शा चालकों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने चालकों से अनुरोध किया कि वे दिल्ली की तरह यहां भी अपने यात्रियों के बीच और सोशल मीडिया के माध्यम से आप का प्रचार-प्रसार करें। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात पुलिस पर झूठे आरोप लगा रही हैं आम आदमी पार्टी! कार्यालय पर छापेमारी का दवा निकला फर्जी

उन्होंने कहा कि दिल्ली में उनकी सरकार ने कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान लगभग 1.5 लाख चालकों को दो बार पांच-पांच हजार रुपये का भुगतान किया। केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली में आपको लाइसेंस के नवीनीकरण, स्वामित्व परिवर्तन और परमिट या आरसी से लोन हटवाने जैसे कार्यों के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। हमने एक फोन नंबर दिया है। कॉल करें और दिल्ली सरकार का एक अधिकारी आपके दरवाजे पर खुद पहुंचेगा। आप अपने लाइसेंस का नवीनीकरण उसी तरह करवा पाएंगे जैसे आप फोन पर पिज्जा ऑर्डर करते हैं।’’ केजरीवाल ने कहा कि इससे रिश्वतखोरी रुकेगी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों, सरकारी अधिकारियों को रिश्वत के तौर पर दिया जाने वाला पैसा बच जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Delhi में COJPA नेताओं को हिरासत में लेने पर बरसे DK Shivakumar, पूछा- लोकतंत्र है या आपातकाल

Supreme Court का निर्देश, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को अवैध रूप से हिरासत में न लें

Lockie Ferguson ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की, भारतीय टी20 टीम में चयन पर जताई खुशी

Nepal में बाढ़ का कहर, 35 से ज्यादा घर और कई पुल बहे; बचाव के लिए उतारे गए हेलीकॉप्टर