Arvind Kejriwal का इस्तीफा राजनैतिक पैंतरेबाजीः मायावती

By अजय कुमार | Sep 17, 2024

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमों मायावती ने आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्‍तीफे के फैसले को लेकर बसपा प्रमुख मायावती का गुस्‍सा फूटा है। बसपा प्रमुख ने केजरीवाल के सीएम की कुर्सी छोड़ने वाले फैसले को चुनावी चाल और राजनीतिक पैंतरेबाजी बताया है। साथ ही पूछा कि दिल्ली की जनता ने जो अनगिनत असुविधाएं व समस्याएं झेलीं हैं, उसका हिसाब कौन देगा।

इसे भी पढ़ें: मानवता का कैंसर है पाकिस्तान, बिना ऑपरेशन इलाज संभव नहीं: सीएम योगी

मायावती ने आगे कहा कि सत्ता व विपक्ष के बीच राजनीतिक लड़ाई शत्रुता स्तर तक कटु नहीं हो तो बेहतर ताकि उससे देश व जनहित प्रभावित ना हो। बीएसपी की यूपी सरकार को भी ऐसे दिन देखने पड़े जब केन्द्र की कांग्रेसी सरकार ने जेवर एयरपोर्ट व गंगा एक्सप्रेस-वे पर भी रोड़े अटकाए और जनहित व विकास को बाधित किया था।

प्रमुख खबरें

हूतियों ने रियाद एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले का दावा किया, विमान से धुआं उठता दिखा

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग: Mamata Banerjee जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में हो सकती हैं शामिल

प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग में सुधार की मांग की, कहा- ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ देना चाहिए

CM Yogi Ayodhya से खुद चुनाव लड़कर दिखाएं, Akhilesh Yadav ने BJP को दी खुली चुनौती