केजरीवाल ने दंगा प्रभावित इलाकों में राहत अभियान की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2020

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को उत्तरपूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए उप जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ बैठक में पहुंचे केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि लोगों का जीवन सामान्य हो, जिसके लिए अधिकारियों द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं।

बैठक में लगभग 18 उप जिलाधिकारी (एसडीएम) शामिल थे, जिन्हें हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है। बैठक में समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को अब तक लोगों से 67 मुआवजे के फॉर्म मिले हैं, एसडीएम ने हिंसा के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक कवायद शुरू की है।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार ने शुरू की दिल्ली हिंसा पीड़ितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

उत्तरपूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए, लेकिन अभी लापता लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं है।

प्रमुख खबरें

अनुराग ठाकुर ने हिमाचल Lottery को बताया Rahul Gandhi का फटा-फट मॉडल, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़

ईरान की गिरफ्त में US का जहाज! फिर जो हुआ, बौखलाया अमेरिका

NABARD और NaBFID ने ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स के वित्तपोषण के लिए मिलाया हाथ

Kanpur Training Aircraft Crash: खेत में गिरा विमान, दो PILOTS की दर्दनाक मौत