शीला को केजरीवाल की चुनौती: एक साल मोदी राज में दिल्ली चला के दिखा दो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2018

नयी दिल्ली। आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में एक साल सरकार चलाने की चुनौती दी है। दिल्ली सरकार को काम नहीं करने देने के उपराज्यपाल पर लगाये गये आप नेताओं के आरोपों को दीक्षित द्वारा अपनी नाकामी छुपाने का बहाना बताने के जवाब में केजरीवाल ने आज उनसे कहा ‘‘मैं चैलेंज करता हूँ एक साल मोदी राज में दिल्ली चला के दिखा दो।‘‘ 

 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की केजरीवाल की मांग पर दीक्षित ने एक बयान में कहा था कि दिल्ली केन्द्र द्वारा आंशिक रूप से शासित होने वाला एक केन्द्र शासित क्षेत्र है जिसमें दिल्ली सरकार को केन्द्र सरकार के साथ मिलकर काम करना होता है। दीक्षित ने 15 साल के उनके कार्यकाल में केन्द्र के साथ ऐसा कोई टकराव नहीं होने का हवाला देते हुये कहा ‘‘काम नहीं करने का यह कोई बहाना नहीं है। जनता बेहतर सरकार चाहती है, शिकायतें नहीं।’’ इसके जवाब में केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा ‘‘शीला जी, आपके टाइम जनता पानी और बिजली बिलों से रो दी थी। सरकारी स्कूलों और अस्पतालों का बुरा हाल था। प्राइवेट स्कूल मनमानी फ़ीस बढ़ाते थे। हमने ये सब ठीक किया।’’

 

केजरीवाल ने दलील दी ‘‘आपके समय 10 साल केंद्र में आपकी अपनी सरकार और अपने एलजी थे। मैं चैलेंज करता हूँ एक साल मोदी राज में दिल्ली चला के दिखा दो।’’ पूर्ण राज्य की मांग को लेकर केन्द्र सरकार के साथ टकराव के आरोप के जवाब में केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में पुदुचेरी का उदाहरण देते हुये दीक्षित से कहा ‘‘कृपया आप पुदुचेरी के अपने मुख्यमंत्री से बात कर यह ज्ञान उन्हें भी दीजिये।’’

 

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Election: शहजादा का जवाब शहंशाह से, प्रियंका का मोदी पर वार, बोलीं- वह महलों में रहते है, सत्ता से घिरे हुए हैं

Met Gala 2024: फैशन की सबसे बड़ी रात मेट गाला में अब तक के 5 सबसे अनोखे लुक, तस्वीरें देखने के लिए Click Link

देश को दिशा दिखाता था बिहार, राहुल-तेजस्वी पर PM का वार, बोले- दोनों शहजादों के रिपोर्ट कार्ड एक जैसे

लोकसभा चुनावों में धराशायी विपक्ष के टूलकिट आधारित मुद्दे !