लखनऊ रैली में बोले केजरीवाल,योगी सरकार ने पांच साल में केवल श्मशान बनवाये और लोगों को वहां पहुंचवाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2022

लखनऊ। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए रविवार को कहा कि पांच साल में योगी सरकार ने केवल श्मशान घाट बनवाये और बड़ी संख्या में लोगों को वहां पहुंचाने का इंतजाम भी किया। केजरीवाल ने यहां आयोजित महारैली में अपने सम्बोधन के दौरान उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमले किये, वहीं प्रदेश की जनता से राज्य के सार्थक विकास के लिये आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को एक बार मौका देने की अपील भी की। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा वर्ष 2017 में देश में भाजपा के सबसे बड़े नेता ने आकर कहा था कि उत्तर प्रदेश में कब्रिस्तान बनते हैं तो श्मशान घाट भी बनने चाहिए। दुख की बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले पांच सालों में केवल श्मशान घाट बनवाए। न केवल श्मशान घाट बनवाए बल्कि कोरोना महामारी के दौरान अपने खराब प्रबंधन से बहुत बड़ी संख्या में लोगों को श्मशान घाट पहुंचाने का इंतजाम भी किया। उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाया जिस तरह से कोविड-19 महामारी के दौरान योगी सरकार ने कोविड—19 का प्रबंधन किया, उससे पूरी दुनिया में उसकी थू—थू हुई। पूरी दुनिया में अगर कोई एक राज्य है जहां सबसे बुरा कोरोना का प्रबंधन हुआ तो वह उत्तर प्रदेश ही है। इतना बुरा प्रबंधन था कि उसे ढकने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार को जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये फूंककर अमेरिका की मैगजीन में 10—10 पेज विज्ञापन देने पड़े। 

प्रमुख खबरें

शिक्षा में AI के सुरक्षित उपयोग पर BRICS देशों में बनी सहमति

Tess Flintoff के 4 विकेट से पहला T20 जीता Australia A, India A को 6 विकेट से हराया

Ibrahim Zadran बने अफगानिस्तान के नए T20I कप्तान, दबाव में सही फैसले लेने पर जोर

Haryana के Nuh में अवैध डेयरियों पर छापा, 7500 किलोग्राम मिलावटी पनीर बरामद