पंजाब को बदनाम करने की बड़ी साजिश, विधानसभा में बोले केजरीवाल- सुखबीर सिंह बादल पर हमले में कई ताकतें शामिल

By अभिनय आकाश | Dec 04, 2024

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सुखबीर बादल पर हमले की निंदा की और कहा कि एक बड़ी त्रासदी को टालने के लिए पंजाब पुलिस प्रशंसा की पात्र है। बादल पर हमले को लेकर केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा कि यह पंजाब एवं पंजाबियों को बदनाम करने की बड़ी शक्तियों की साजिश है। भाजपा पंजाब में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा रही है लेकिन वह दिल्ली में हो रही हत्याओं, बलात्कार एवं गोलीबारी की घटनाओं पर चुप है। 

इसे भी पढ़ें: मंगोलपुरी इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या, केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए कहा कि आज पंजाब में एक घटना घटी, एक बड़ी घटना टल गई। पंजाब के पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल पर एक शख्स ने गोली चलाने की कोशिश की, वह सुरक्षित हैं, मैं घटना की निंदा करता हूं। लेकिन एक बात तो साफ है कि ये पंजाब और पंजाबी लोगों को बदनाम करने की एक बड़ी साजिश है. इसमें कई ताकतें शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh के Namsai में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 51 लोग सुरक्षित बचाए गए

केरल में Priyanka Gandhi और रमेश चेन्निथला के काफिले को BJYM कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Amit Shah ने Sabarmati से दिखाई देश की पहली LNG Train को हरी झंडी

Emraan Hashmi की सुपरहिट फिल्म Awarapan 2 आई OTT पर, इस दिन होगी स्ट्रीम