आतिशी, सौरभ भारद्वाज को कैबिनेट में शामिल करने पर बोले केजरीवाल, सिसोदिया-जैन के नक्शेकदम पर चलकर ये दोनों भी करेंगे अच्छा काम

By अभिनय आकाश | Mar 09, 2023

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली। अलग-अलग मामलों में कथित भूमिका को लेकर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के इस्तीफे के बाद रिक्तियों को भरा गया है। लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी) वीके सक्सेना ने उन्हें राज निवास में एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, जिसमें केजरीवाल, मंत्रियों, विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। अरविंद केजरीवाल ने दोनों मंत्रियों को बधाई दी। एलजी ने सौरभ भारद्वाज और आतिशी को मंत्री पद की शपथ दिलाई। जिस तरह से मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन दिल्ली के लिए अच्छा काम कर रहे थे, मुझे उम्मीद है कि वे (भारद्वाज और आतिशी) भी उनके नक्शेकदम पर चलेंगे और राजधानी के लिए अच्छा काम करेंगे।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर