केजरीवाल बोले- जैन और सिसोदिया के खिलाफ हो रही राजनीतिक साजिश, जितनी रेड करनी है करो, हम काम करते रहेंगे

By अंकित सिंह | Jun 02, 2022

दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल लगातार केंद्र की सरकार पर हमलावर हैं। इन सब के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दावा किया कि विश्वसनीय सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार करने की साजिश कर रही है। केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जितनी रेड करनी है करो, हम काम करते रहेंगे। अपने बयान में केजरीवाल ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली है कि अगले कुछ दिनों में केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया को भी गिरफ़्तार करने जा रही है। पता चला है कि केंद्र सरकार ने सभी जांच एजेंसियों को मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई न कोई फर्जी मामला तैयार करने को कहा है।

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने घाटी में कश्मीरी पंडितों के लिए पर्याप्त सुरक्षा की मांग की

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि एक एक करके जेल में डालने की बजाए आप AAP के सभी मंत्रियों, विधायकों को एक साथ जेल में डाल दीजिए। सभी एजेंसियों को बोल दीजिए कि एक साथ सारी जांच कर लें। आप एक एक मंत्री को गिरफ़्तार करते हैं इससे जनता के कामों में बाधा होती है।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा