बाढ़ प्रभावित लोगों से बोले केजरीवाल, कोई कमी पड़ी तो सरकार राहत सामग्री उपलब्ध कराएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और कहा कि अगर कोई ‘‘कमी’’ पड़ी तो सरकार राहत सामग्री उपलब्ध कराएगी। यमुना नदी के निचले इलाकों के डूबने के बाद नदी के मैदानी हिस्से में रह रहे 15,000 से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा लगाए शिविरों में भेज दिया गया है। यमुना बुधवार को भी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। हालांकि, दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने कहा कि जल का स्तर कई घंटों से 206.60 मीटर पर स्थिर है और इसके कम होने की संभावना है। केजरीवाल ने उस्मानपुर इलाके में लगाए शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘यमुना किनारे बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिला।

प्रमुख खबरें

सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ कल Akal Takht के सामने पेश होंगे CM Bhagwant Mann, बोले- जो फैसला आएगा, सिर झुकाकर मानेंगे

लापता लेडीज के छोटू उर्फ सतेन्द्र सोनी के साथ मारपीट, बकाया Payment मांगने पर फिल्म Director ने खोया आपा!

Delhi Weather Update: 51 डिग्री पहुंचा Heat Index, मौसम विभाग की चेतावनी- अभी और सताएगी उमस

Pune का खूनी लव ट्रायंगल! इन 5 Bollywood फिल्मों में भी पत्नी ने दिया पति को धोखा और मौत, OTT पर देखें ये फिल्में