दिल्ली के बुजुर्गों के लिए केजरीवाल की संजीवनी स्कीम, 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों का मुफ्त होगा इलाज

By अभिनय आकाश | Dec 18, 2024

दिल्ली के हमारे सभी बुजुर्गों के लिए ख़ुशख़बरी। दिल्ली में 60 साल से ज़्यादा उम्र के सभी नागरिकों का इलाज मुफ़्त होगा। ये केजरीवाल की गारंटी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बुढ़ापे में एक चीज सभी को तकलीफ देती है। जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे 100 बीमारियां आदमी को आकर घेर लेती हैं। सबसे बड़ी चिंता इलाद की होती है। ऐसे लोगों को भी जानता हूं जो अच्छे खासे परिवार से आते हैं। लेकिन उनके बच्चे उनका ख्याल नहीं रखते हैं। बुढ़ापे में मैंने अच्छे अच्छे परिवार के मां-बाप, बुजुर्गों को तड़पते देखा है। मां-बाप को उनके बच्चों ने छोड़ दिया। लेकिन आप चिंता मत करना आपका ये बेटा अभी जिंदा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रामायण में एक कहानी पढ़ते हैं न जब लक्ष्मण मूर्छित हुए थे तो हनुमान जी उनके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे। आज दिल्ली के बुजुर्गों के लिए मैं संजीवनी योजना का ऐलान करने जा रहा हूं। आम आदमी पार्टी की यह योजना मुख्य रूप से बुजुर्गों के स्वास्थ्य और पेंशन पर केंद्रित होगी। संजीवनी योजना के तहत बुजुर्ग पेंशन बढ़ाई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने सबकी सरकारें गिरा दीं, संजय सिंह बोले- 3 घंटे के लिए ED-CBI दे दो, सबको जेल भेज दूंगा, नड्डा ने कहा- दिल्ली में भी...

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैं देख रहा हूं कि दिल्ली के कोने कोने से सम्मानित बुजुर्ग हमारे बीच आए हुए हैं। आज मैं जो घोषणा करने जा रहा हूं वो शायद भारत के इतिहास में कभी घोषणा नहीं की गई। केजरीवाल ने कहा कि हम बुजुर्गों का बहुत मान सम्मान करते हैं और आपकी वजह से आज हम हैं। देश को आप ही लोगों ने यहां तक पहुंचाया। 24 घंटे मेहनत करके अपने परिवार को पाला और समाज व देश को आगे बढ़ाया। अब बुढ़ापे में हमारा फर्ज बनता है कि हम आपका ख्याल रखें। हमने दिल्ली में श्रवण कुमार से प्रेरित होकर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा शुरु की। इस योजना के तहत अब तक एक लाख बुजुर्ग देश के कोने कोने में तीर्थ यात्रा कर चुके हैं। इसमें रामेश्वर, शिरडी, अयोध्या, वृंदावन, अजमेर शरीफ, पूरी, द्वारकाधीश काफी सारे स्थान आते हैं। आप लोग वहां तीर्थ यात्रा करके आए सारा खर्च दिल्ली सरकार देती है। आपको आपके घर से एक बस आती है लेने के लिए। वहां से रेलवे स्टेशन पर एसी ट्रेन होती है और वहां आपकी पूरी खातिर की जाती है। रास्ते का पूरा सामान आपको एक थैले में दिया जाता है। जहां पहुंचते हैं वहां बस का इंतजाम रहता है। होटल फ्री होता है। आपका आने जाने, रहने खाने-पीने का सारा खर्च दिल्ली सरकार देती है। बदले में हमें और दिल्ली के 2 करोड़ लोगों को दुआएं मिलती हैं, जिनकी कोई कीमत नहीं होती है। 

इसे भी पढ़ें: भारत में ऊर्जा बदलाव के उत्पादों के लिए भरोसेमंद वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनने की क्षमता: Jitin Prasad

पिछले हफ्ते ही केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था, जिसके तहत दिल्ली की 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये जबकि चुनाव जीतने के बाद 2100 रुपये मिलना शुरू हो जाएंगे। ये ऐलान अगले साल होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले किया गया है. आम आदमी पार्टी तीसरी बार दिल्ली की सत्ता में लौटने की तैयारी कर रही है।  

प्रमुख खबरें

Rajasthan Congress चीफ Govind Singh Dotasra बोले, विपक्ष के सवालों से बच रहे CM भजनलाल

युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा 1857 Shaheed Smarak, Amit Shah ने Ambala में किया नमन

Adani Ports का यूरोप में विस्तार, 2.56 अरब यूरो में Evos BV की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: UGC नियमों की समीक्षा, शेयर बाजार में तेजी और रोनाल्डो का संन्यास