केजरीवाल, सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का तीन दिन का सत्र सोमवार को शुरू हुआ जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य नवनिर्वाचित विधायकों ने सदस्यों के तौर पर शपथ ली। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाई है और चुनाव के बाद यह पहला सत्र है। 

 

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी शपथ ली। ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज ने ‘बजरंग बली हनुमान’ के नाम पर शपथ ली और शपथ लेने के बाद ‘जय हनुमान’ का नारा लगाया। परंपरागत परिधान पहनकर आए बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने मैथिली भाषा में शपथ ली।

इसे भी पढ़ें: मोदी का विकल्प नहीं बन सकते, यह बात केजरीवाल समझ चुके हैं

अस्थाई विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किये गये मटिया महल के विधायक शोएब इकबाल ने शपथ ग्रहण की कार्यवाही का संचालन किया। आज बाद में नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इससे पहले आज विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गये बदरपुर से भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी शपथ ग्रहण करने के बाद इकबाल से गले मिले। बिधूड़ी और इकबाल सबसे पहले दिल्ली विधानसभा में 1993 में चुनकर आये थे।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव