आप के काफिले पर हमले के बाद केजरीवाल ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से की बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2021

अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर गुजरात के जूनागढ़ जिले में हमला किया गया। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से आप कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। वहीं, आप की गुजरात ईकाई ने आरोप लगाया कि हमलावर भाजपा कार्यकर्ता थे, हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता