AAP मुख्यालय से बोले CM केजरीवाल, हमारे ऊपर बजरंग बली की कृपा, तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं

By अंकित सिंह | May 11, 2024

सुप्रीम कोर्ट से जमानत पाने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अपनी रिहाई के लिए दिल्ली के लोगों को धन्यवाद दिया और 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तानाशाही' के खिलाफ लड़ने की कसम खाई। तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद केजरीवाल ऐतिहासिक मंदिर में माथा टेकने पहुंचे। केजरीवाल के साथ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत आप नेता भी थे। पार्टी ऑफिस में अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि मैं जेल से सीधा आपके पास आ रहा हूं। 50 दिनों के बाद आपके साथ रहना बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अभी अपनी पत्नी और सीएम भगवंत मान के साथ हनुमान मंदिर गया था। बजरंग बली का आशीर्वाद हमारी पार्टी और हम पर है। उन्हीं की कृपा से मैं आज आपके बीच हूं। 

आप नेता ने दावा किया कि मैं तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं तानाशाही को रोकने और देश को बचाने के लिए पूरे देश में घूमूंगा। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि जब-जब देश पर तानाशाहों ने कब्जा करने की कोशिश की, जनता ने तख्ता उखाड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा चुनाव जीत गई तो ममता और तेजस्वी जेल में होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के सबसे बड़े चोर और डकैतों को पीएम ने अपनी पार्टी में शामिल किया

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Newsroom | अरविंद केजरीवाल को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत, क्या हेमंत सोरेन को भी मिलेगी राहत?

उन्होंने कहा कि 75 साल में किसी पार्टी को इतना परेशान नहीं किया गया। प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि वह भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं लेकिन सारे चोर उनकी पार्टी में हैं। 10 दिन पहले जिसे अपनी पार्टी में शामिल कराकर घोटाला करने का आरोप लगा उसे डिप्टी सीएम और मंत्री बना दिया गया। केजरीवाल ने कहा कि मैं पीएम मोदी से कहना चाहता हूं कि अगर आप भ्रष्टाचार से लड़ना चाहते हैं तो केजरीवाल से सीखें... दिल्ली में सरकार बनने के बाद मैंने खुद अपने एक मंत्री को बर्खास्त किया और उसे जेल भेजा। उन्होंने कहा कि पंजाब में हमने एक मंत्री को जेल भेजा। आप सभी चोरों को अपनी पार्टी में शामिल करो और केजरीवाल को जेल भेजो, यह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई नहीं है...केजरीवाल को गिरफ्तार करके उन्होंने संदेश दिया है कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया तो वे किसी को भी गिरफ्तार करेंगे। इस मिशन का नाम है 'वन नेशन वन लीडर...'

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल