दिवाली पर कैबिनेट सहयोगियों के साथ पूजा करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2021

नयी दिल्ली|  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा की कि वह दिवाली के अवसर पर अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ पूजा करेंगे, जिसका टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: एसडीएमसी ने स्वच्छता रैकिंग सुधारने के लिए जसबीर जस्सी को बनाया ब्रांड एंबेसडर

मैं आप सभी से अपने-अपने टीवी के माध्यम से हमारे साथ दिवाली मनाने का आग्रह करता हूं। दीपावली 4 नवंबर को मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह 26 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे। उन्होंने कहा, मैं दिल्ली और उसके लोगों की भलाई तथा प्रगति के लिए भगवान श्री राम से प्रार्थना करने और हम सभी के लिए एक सुखी तथा स्वस्थ जीवन के लिए आशीर्वाद लेने मंगलवार को अयोध्या जाऊंगा।

इसके अलावा, केजरीवाल ने पिछले डेढ़ साल में जरूरतमंदों की मदद करने के लिये अग्रवाल समुदाय की सराहना की। उन्होंने कहा, चूंकि मैं खुद अग्रवाल समुदाय से संबंध रखता हूं, इसलिये मैंने देखा है कि हमारे समुदाय के लोगों नेकैसे कोविड के कारणअपना व्यवसाय खो दिया और भारी नुकसान का सामना किया ... सभी प्रतिकूल हालात के बावजूद, समुदाय ने हर समय जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे कदम बढ़ाया। इसका मुझसे बेहतर कोई गवाह नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में वायु गुणवत्ता सामान्य रही, पराली जलाने का नगण्य प्रभाव रहा

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी