केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा, हम लोगों को समझाने में असफल रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2019

नयी दिल्ली। आम चुनावों में अपनी पार्टी की भारी हार के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक खुला पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी लोगों को यह समझाने में असफल रही कि लोकसभा चुनावों में उसे क्यों वोट दिया जाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी दीदी, इस कारण हुईं खफा

उन्होंने कहा कि जो भी कारण हो, लेकिन हम आम लोगों को यह समझाने में सफल नहीं रहे कि आप (पार्टी) को वोट क्यों देना चाहिए। केजरीवाल ने सकारात्मक पहलू के बारे में कहा, ‘‘लोगों ने उत्साहपूर्वक हमें आश्वासन दिया है कि दिल्ली विधानसभा के छोटे चुनाव में वे दिल्ली में हमारे द्वारा कराये गये कार्यों के लिए वोट देंगे।’’

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश