उपराज्यपाल को लेकर केजरीवाल ने किया था ट्वीट, अब भाजपा और कांग्रेस के नेता हुए हमलावर

By अंकित सिंह | Oct 06, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर एक ट्वीट किया था। केजरीवाल के इस ट्वीट पर अब राजनीतिक बवाल शुरू हो गया है। केजरीवाल ने कुछ ऐसा ट्वीट किया है जिसके जवाब में भाजपा और कांग्रेस के नेता लगातार पलटवार कर रहे हैं। सबसे पहले आपको बताते हैं कि आखिर केजरीवाल ने अपने ट्वीट में क्या लिखा था। केजरीवाल ने लिखा था कि उपराज्यपाल साहिब रोज़ मुझे जितना डाँटते हैं, उतना तो मेरी पत्नी भी मुझे नहीं डाँटतीं। पिछले छः महीनों में उपराज्यपाल साहिब ने मुझे जितने लव लेटर लिखे हैं, उतने पूरी ज़िंदगी में मेरी पत्नी ने मुझे नहीं लिखे। उपराज्यपाल साहिब, थोड़ा चिल करो। और अपने सुपर बॉस को भी बोलो, थोड़ा चिल करें।

इसे भी पढ़ें: बिजली सब्सिडी मामले में LG ने दिए जांच के आदेश, केजरीवाल बोले- बीजेपी फ्री बिजली रोकना चाहती है

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ये छिछोरेपन की भाषा बताती है कि अरविंद केजरीवाल जी की मानसिक स्तर क्या है ..7 साल में एक भी विभाग ना सम्भाला, एक भी फाइल साइन ना कि आज तक आप ने, आप की रुचि सिर्फ़ लूट और झूठ में है जो अब इस निम्न स्तर पर आ गया है। भाजपा सांसद प्रवेश साहिब वर्मा ने लिका कि उपराज्यपाल साहब की जगह काश आपके पिताजी ने रोक लिया होता आपको शराब माफियाओं के लव लेटर को लेने से तो आज आप ना घोटाले करते और ना ही श्रीमती केजरीवाल के लव लेटर ज़ाहिर कर रहे होते। अरविंद जी चिल करों, भगवंत वाली आदत लग गई है शायद आपको, कही ट्वीट के चक्कर में धर्मपत्नी ना रूठ जाए आपकी ! कांग्रेस के बीवी श्रीनिवास ने कहा कि ये 'मसखरा' है या राज्य का 'मुख्यमंत्री'?

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार