सत्येंद्र जैन को लेकर केजरीवाल ने किया ट्वीट, बोले- बीजेपी सरकार के अहंकार और ज़ुल्म को जनता देख रही है

By अंकित सिंह | May 22, 2023

जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज खराब स्वास्थ्य की शिकायत की जिसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। इसके कुछ घंटों बाद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आम आदमी पार्टी के सहयोगी के लिए एक ट्वीट किया। अपने इस ट्वीट के जरिए केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि सत्येंद्र जैन जी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी सरकार के इस अहंकार और ज़ुल्म को दिल्ली और देश के लोग अच्छे से देख रहे हैं। भगवान भी इन अत्याचारियों को कभी माफ़ नहीं करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन हो गये हैं डिप्रेशन का शिकार? फिजियोलॉजिस्ट को बुलाकर जरूरी इलाज कराया

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने धन शोधन मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा था। न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने ईडी को नोटिस जारी करते हुए जैन को राहत के लिए शीर्ष अदालत की अवकाशकालीन पीठ में जाने की छूट दे दी। जैन की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने दलील दी कि पूर्व मंत्री का वजन 35 किलोग्राम घट गया है, वह कंकाल जैसे दिखाई देने लगे हैं और वह कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। 

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल