नॉमिनेशन दाखिल करने पहुंचे केजरीवाल बोले, AAP के खिलाफ सभी दल हुए एक

By अभिनय आकाश | Jan 21, 2020

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से नामांकन भरने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के दफ्तर जामनगर हाउस पहुंचे हैं। नॉमिनेशन दाखिल करने से पहले केजरीवाल ने बीजेपी, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को हराने के लिए सभी पार्टियां एक हो गई हैं। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा है कि उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार को खत्म करने की है और वह स्कूलों और हॉस्पिटल्स को भी बेहतर बनाएंगे।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है और बीते दिन रोड शो के दौरान जाम में फंसने की वजह से केजरीवाल नामांकन नहीं कर सके थे। नई दिल्ली की विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने अंतिम समय में सुनील यादव को और कांग्रेस ने रोमेश सब्बरवाल को मैदान में उतारा है। दिल्ली के दंगल में आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ी रही है। बीजेपी ने 67 तो कांग्रेस ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा