केजरीवाल, अन्ना हजारे हाथरस पर क्यों चुप हैं, मोदी की गोदी में बैठ गए क्या? - सज्जन सिंह वर्मा

By दिनेश शुक्ल | Oct 02, 2020

देवास। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे पर निशाना साधा है। हाथरस मामले पर बोलते हुए वर्मा ने कहा कि देशभर में आंदोलन के माध्यम से अपनी राजनीति चमकाने वाले अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे पर क्यों नरम है? अन्ना हजारे कहां चले गए, वह क्यों चुप बैठे हैं अब आंदोलन नहीं करेंगे क्या? उन्होंने कहा कि हाथरस में एक बेटी के साथ इतनी विभत्स घटना होने पर भी ये महानुभाव कुछ बोल नहीं रहे है। ऐसा प्रतीत होता है जैसे दोनों ही नरेंद्र मोदी की गोदी में जा बैठे हैं। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने शुक्रवार को देवास में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर  पुष्पांजलि अर्पित की तथा हाथरस कि पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित की।  

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत