दिल्ली के आप उम्मीदवारों के रोड शो का नेतृत्व करेंगे केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक मई से सभी सात उम्मीदवारों के रोड शो का नेतृत्व करेंगे। यह जानकारी मंगलवार को पार्टी के नेता गोपाल राय ने दी। राय ने कहा कि रैलियां करने के बजाए आप के नेता और उम्मीदवार लोगों के पास जाएंगे और पूर्ण राज्य के फायदे के बारे में बताएंगे।

केजरीवाल एक मई को चांदनी चौक के उम्मीदवार पंकज गुप्ता के रोड शो में शामिल होंगे और दो मई को पूर्वी दिल्ली की उम्मीदवार आतिशी के रोड शो में हिस्सा लेंगे। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव प्रचार को तीन चरणों में बांटा हैं जिसमें दो चरण पूरे हो गए हैं। राय ने कहा कि आप के चुनाव प्रचार का तीसरा चरण मंगलवार को शुरू हुआ और दस मई तक जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह