केमार रोच की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड पस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2019

ब्रिजटाउन। केमार रोच ने कहर बरपाती गेंदबाजी करके इंग्लैंड को पहले क्रिकेट टेस्ट की पहली पारी में 77 रन पर समेट दिया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 127 रन बना लिये थे । वेस्टइंडीज के पास अब कुल 339 रन की बढत हो गई है । दूसरे दिन के खेल में गेंदबाजों का बोलबाला रहा जिसमें 18 विकेट गिरे।

यह भी पढ़ें: पंड्या और राहुल को राहत, प्रशासकों की समिति ने निलंबन हटाया

 

होल्डर ने जो रूट (चार) को पगबाधा आउट करके इंग्लैंड को सबसे बड़ा झटका दिया । बेन स्टोक्स को रोच ने इसी अंदाज में पवेलियन भेजा जबकि मोईन अली फाइन लेग पर जोसेफ को कैच देकर लौटे। इंग्लैंड ने पांच रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिये। होल्डर ने हालांकि फालोआन देने की बजाय इंग्लैंड को दूसरी पारी खेलने के लिये बुलाया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह