सिरमौर में केंद्रीय विद्यालय को पुनः शुरू किया जाए : कश्यप

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 08, 2021

शिमला।   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं शिमला से सांसद सुरेश कश्यप ने लोक सभा मे ज़िला सिरमौर के राजबन के केंद्रीय विद्यालय का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के राजबन ज़िला सिरमौर में भारतीय सीमेंट कॉर्पोरेशन  द्वारा चलाए जा रहे केंद्रीय विद्यालय को 2002 में किसी कारणवश बंद कर दिया गया।  

 उन्होंने कहा कि यहाँ पर केंद्रीय विद्यालय की 2 मंज़िला इमारत है जिसमें लग भग 35 कमरे व दो बड़े खेल मैदान है, इस स्थान पर वर्तमान में एक निजी कॉलेज चल रहा है। वर्तमान समय मे ज़िला सिरमौर में कोई भी केंद्र विद्यालय नहीं है और इस क्षेत्र में बहुत सारे केंद्र कर्मचारी व सेवानिवृत्त लोग रहते है। कश्यप ने कहा कि सिरमौर में केंद्र विद्यालय को पुनः शुरू करने की आवश्यकता है क्योंकि बहुत सारे सैनिक, पूर्व सैनिक और वीर नारियां इस क्षेत्र में रहती है , उनके परिजनों को इस निर्णय से अच्छी शिक्षा प्राप्त होने का अवसर मिलेगा। 

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 144 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए

 

उन्होंने कहा सिरमौर हिमाचल का दूर दराज क्षेत्र है और यहाँ शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधा की कमी है।  सुरेश कश्यप ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से निवेदन किया कि यहां के केंद्रीय विद्यालय को दोबारा शुरू किया जाना चाहिए। सांसद सुरेश कश्यप लोक सभा मे समय समय पर अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाते है,पूर्व में भी उन्होंने गिरीपार क्षेत्र का हाटी समुदाय का मुद्दा, बागवानों से जुड़े मुद्दे, रेल एवं एयर कनेक्टिविटी के मुद्दे सांसद में उठाए है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी