Kent RO सिस्टम्स की ‘कूल’ ब्रांड नाम से पंखा बाजार में दस्तक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2023

केंट आरओ सिस्टम्स ने शुक्रवार को देश के पंखा बाजार में दस्तक दी। कंपनी ने कूल ब्रांड नाम से कम बिजली खपत करने वाला अत्याधुनिक पंखा पेश किया। जल शोधन यानी आरओ बनाने वाली प्रमुख कंपनी ने कम बिजली खपत वाले बीएलडीसी (ब्रशलेस डायरेक्ट करंट) प्रौद्योगिकी से लैस पंखे बाजार में पेश किए। कंपनी इस उत्पाद के विनिर्माण के लिये उत्तर प्रदेश के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर नया कारखाना लगाएगी।

लेकिन छत वाले पंखे उपयोग करने वाले 90 प्रतिशत घरों में से सिर्फ तीन प्रतिशत ही ऊर्जा बचत वाले पंखों का उपयोग कर रहे हैं। ‘कूल’ पंखे ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) की पांच सितारा रेटिंग से लैस हैं। इसे वाई-फाई, रिमोट, ‘वॉयस कमांड’ और मोबाइल फोन के जरिये चलाया जा सकता है। केंट आरओ पंखों का निर्यात करने की भी योजना बना रही है। फिलहाल पंखों का विनिर्माण इसके नोएडा स्थित परिसर पर 150 करोड़ रुपये के निवेश से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी बिक्री बाद मरम्मत व अन्य सेवाओं के लिए 1,600 से ज्यादा कर्मियों को नियुक्त करेगी। कंपनी पंखे के विनिर्माण के लिये उत्तर प्रदेश के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर नया कारखाना भी लगाएगी।

प्रमुख खबरें

Annu Projects IPO को अंतिम दिन 2.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, 2 सितंबर को होगी लिस्टिंग

Jammu Kashmir ने 2035 तक Hydropower क्षमता 11,000 मेगावाट करने का रखा लक्ष्य

B Nagendra ने पार्टी हित में दिया इस्तीफा, Karnataka के सीएम ने की पुष्टि

National Conference सांसद Ruhullah Mehdi ने Article 370 पर फारूक अब्दुल्ला से मांगा जवाब