Sabarimala Pilgrimage के लिए Kerala Government ने PWD को 551.5 करोड़ रुपये दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 13, 2026

केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने रविवार को कहा कि सरकार ने शबरिमला तीर्थयात्रा से जुड़ी तैयारियों के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 551.5 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में सतीशन ने कहा कि पिछली सरकार ने शबरिमला तीर्थयात्रा की तैयारियों के लिए वर्ष 2025-26 में 377.80 करोड़ रुपये और 2024-25 में 326.97 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए हुई बैठक के बाद राज्य के लोक निर्माण मंत्री पी. के. बशीर द्वारा दिए गए प्रस्ताव के आधार पर 551.5 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई।

प्रमुख खबरें

Asiatic Society of Mumbai में Amit Shah का बड़ा बयान, ज्ञान को Ideology की सीमाओं से मुक्त करने का आह्वान

Nepal Flood Relief: भारत ने बेत्रावती क्षेत्र के लिए 70 मीटर लंबे Bailey Bridge के हिस्से भेजे

Pahalgam Attack पर BRICS की निंदा: Ravinder Raina बोले- Terrorism के खिलाफ दुनिया की बड़ी ताकतों का एकजुट संकल्प

BRICS Summit 2026: PM Modi की सफल Foreign Policy पर बोले Ravi Shankar Prasad