Kerala Assembly Elections: केरल की 140 विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए मतदान जारी

By रेनू तिवारी | Apr 09, 2026

केरल में लोकतंत्र का उत्सव आज पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राज्य की सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हो गई है। भीषण गर्मी के पूर्वानुमान को देखते हुए मतदाता सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारों में नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- 'बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार'

मतदान कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच जारी है। इसके तहत 76,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई और वेबकास्टिंग प्रणाली का व्यापक पैमाने पर इस्तेमाल करते हुए चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है। राज्य की 140 विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे 883 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करीब 2.71 करोड़ मतदाता करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Mumbai Indians की हार पर भड़के Captain Hardik Pandya, बोले- 'बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज जिम्मेदार'

निर्वाचन आयोग (ईसी) के आंकड़ों के अनुसार, मतदाताओं में 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 ‘ट्रांसजेंडर’ शामिल हैं। इसके अलावा 2.42 लाख से अधिक प्रवासी मतदाता भी हैं। इस चुनावी प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) ने 1.42 लाख प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती की है।

प्रमुख खबरें

BJP बुधवार को देशभर में निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च, दिग्गज नेता होंगे शामिल

Gurugram Pollution | जहरीली हवा का कहर! गुरुग्राम में 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर पूर्ण प्रतिबंध, दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम का सख्त फरमान

गंगानगर में Anupgarh के पास रेल पटरी पर धमाका, सूरतगढ़ रूट की ट्रेनें रद्द

गुवाहाटी में 5 लोगों की हत्या का आरोपी घनकांत गोगोई Sivasagar में पुलिस एनकाउंटर में ढेर