केरल विधानसभा का सत्र हंगामेदार रहने के आसार, विपक्ष उठाएगा राहुल गांधी के कार्यालय पर हमले का मुद्दा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2022

तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा का पांचवां सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है और इसके हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्र में कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन यूडीएफ सोना तस्करी मामले में आरोपी स्वप्ना सुरेश द्वारा मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर लगाए गए सनसनीखेज आरोपों और राहुल गांधी के कार्यालय पर एसएफआई कार्यकर्ताओं के हमले को लेकर सरकार को घेरने की तैयारियों में जुटा है।

इसे भी पढ़ें: PAK की जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का निधन, भाई की रिहाई के लिए चलाया था अभियान

शुक्रवार को वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय पर एसएफआई कार्यकर्ताओं के हमले और तोड़फोड़ से वाम सरकार को विधानसभा में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सोने की तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश द्वारा कुछ समय पहले किए गए खुलासों को लेकर सत्तारूढ़ माकपा और मुख्यमंत्री विजयन पहले से ही मुख्य विपक्षी दल के कड़े विरोध का सामना कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल

Saharanpur में देवबंद के पास बड़ा हादसा, कंटेनर की टक्कर से चार श्रद्धालुओं की मौत

Box Office Report | बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की Drishyam 3 का जलवा कायम, Hanuman Ansh की कमाई में उछाल, जानें अन्य फिल्मों का हाल