Kerala CM वी डी सतीशन ने US Ambassador से की मुलाकात, कोच्चि में निवेश पर हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 08, 2026

केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से कोच्चि में शनिवार को मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, इस मौके पर मुख्य सचिव सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएमओ ने बयान में कहा कि बातचीत का केंद्र उच्च शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति, निवेश और समुद्री विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर रहा।

राजदूत ने “सिस्टर सिटीज” की अवधारणा का भी जिक्र करते हुए केरल और अमेरिका के शहरों के बीच ऐसे संबंध विकसित करने का सुझाव दिया, जिससे सांस्कृतिक, शैक्षणिक और आर्थिक संबंध मजबूत हों। सतीशन ने बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स और पोर्ट-आधारित विकास में केरल की बढ़ती निवेश संभावनाओं को रेखांकित किया। बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह और कोच्चि पोर्ट से जुड़े समुद्री लॉजिस्टिक्स, जहाज निर्माण, जहाज मरम्मत और हरित ईंधन जैसे क्षेत्रों में अवसरों पर भी चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: Kerala में नौका हादसों के बाद लापता तीन मछुआरों की तलाश में Coast Guard जुटी

बैठक में अमेरिका में मलयाली समुदाय और कारोबारी नेटवर्क के साथ जुड़ाव बढ़ाने के उपायों पर भी विचार किया गया।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Morbi में पति से बेटे की Stem Cells मैच न होने पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

Datia Congress MLA घनश्याम सिंह के निर्वाचन को High Court में चुनौती

UP Assembly Elections 2027: भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक, नितिन नवीन का दावा

Sri Lanka: Easter Attack मामले में 15 दोषियों को 220-220 साल की बामशक्कत कैद