केरल कांग्रेस (बी) अध्यक्ष आर बालकृष्ण पिल्लई का 86 वर्ष के उम्र में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2021

कोल्लम (केरल)। केरल कांग्रेस (बी) के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री आर बालकृष्ण पिल्लई का उनके गृह नगर कोट्टारक्करा के एक निजी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। कोट्टारक्करा के एक धनी परिवार में जन्मे पिल्लई ने अपने छात्र जीवन में ही राजनीति में प्रवेश कर लिया था। वह कांग्रेस के साथ जुड़ने से पहले ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन’ के सदस्य थे। वह 1958 से 1964 तक एआईसीसी (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) के सदस्य थे। पिल्लई 1960 में 25 साल की आयु में पठानपुरम सीट से विधानसभा में चुने गए थे। उन्होंने 1964 में कांग्रेस छोड़ दी और वरिष्ठ नेता के एम जॉर्ज के साथ मिलकर केरल कांग्रेस (बी) का गठन किया।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा पर टीएमसी की बढ़त पर पवार ने ममता को बधाई दी

वह केरल के पहले मंत्री थे, जिन्हें भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाना पड़ा था। पिल्लई 2017 से ‘केरल स्टेट वेलफेयर कॉरपोरेशन फॉर फॉरवर्ड कम्युनिटीज’ के अध्यक्ष थे। उनके परिवार में तीन बच्चे हैं। उनके बेटे एवं पूर्व मंत्री गणेश कुमार पठानपुरम से वाम लोकतान्त्रिक मोर्चा के उम्मीदवार के तौर पर केरल विधानसभा में पुनर्निर्वाचित हुए थे।

प्रमुख खबरें

अविनाश साबले और पारुल चौधरी समेत आठ एथलीट बेंगलुरु साइ में स्मार्ट ट्रैक पर कर रहे अभ्यास

शिवपुरी को ₹17.50 करोड़ से अधिक की विकास सौगातें, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क सुविधाओं को मिली नई गति: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

Diplomatic Update: BNP स्थापना दिवस पर भारत की शुभकामनाएं, High Commissioner ने कहा- People-to-People Ties है जरूरी

Food Processing Minister Chirag Paswan को मिला धमकी भरा लेटर, गृह सचिव से उच्च स्तरीय Investigation की मांग