Kerala: कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2023

तिरुवनंतपुरम। केरल में कांग्रेस ने रविवार को एक कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन की कोझिकोड यात्रा के दौरान पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को कथित रूप से अवैध तरीके से हिरासत में लिए जाने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। विजयन सरकारी कला और विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित जैव विविधता कांग्रेस में भाग लेने के लिए कोझिकोड में थे। उनके काफिले द्वारा लिए गए मार्ग पर भारी पुलिस बल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया था जब वे मुख्यमंत्री के काफिले के मार्ग पर खड़े थे।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी