Thiruvananthapuram में महिला ट्रेनी डॉक्टर से यौन उत्पीड़न, आरोपी Doctor हिरासत में

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 14, 2026

केरलम के तिरुवनंतपुरम में नेदुमंगाड सरकारी तालुक अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक के यौन उत्पीड़न के आरोप में शनिवार को एक डॉक्टर को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी डॉक्टर वी के विनु को नेदुमंगाड थाने के बाहर ‘डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद शुक्रवार देर रात करीब दो बजे उसके घर से हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल में प्रशिक्षु चिकित्सक के रूप में कार्यरत स्नातकोत्तर की छात्रा ने अपने शरीर में सूजन होने पर शुक्रवार दोपहर विनु से संपर्क किया था। उसने बताया कि विनु ने छात्रा को अपने कमरे में बुलाया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ यौन दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। छात्रा किसी तरह कमरे से बाहर निकलने में सफल रही और अपने सहकर्मियों की मदद से पुलिस के पास पहुंची।

डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार रात नेदुमंगाड थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि छात्रा का विस्तृत बयान दर्ज करने के बाद रविवार देर रात करीब दो बजे विनु को उसके घर से हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर से प्रारंभिक पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Chhath Puja 2026 में 15 नवंबर को दिया जाएगा Sandhya Arghya, नदी-घाटों पर जुटेंगे श्रद्धालु

जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने किया नमन

केरलम में सड़क हादसों में मौतें रोकने के लिए शुरू होगा Jeeva Suyatra अभियान

Penpa Tsering का आरोप, तिब्बत में वर्चस्ववादी मॉडल पूरी दुनिया पर थोपना चाहता है China