केरल दहेज केस: बाथरूम में लटका मिला महिला का शव, पति करता था दहेज के लिए प्रताड़ित

By निधि अविनाश | Jun 22, 2021

केरल के कोल्लम जिले के सस्थामकोट्टा में सोमवार सुबह 24 वर्षीय एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बता दें की मामला दहज उत्पीड़न का है। एक खबर के मुताबिक, महिला के परिवार ने दावा किया कि उसका पति उसे दहेज के लिए हर रोज प्रताड़ित करता था। बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी की छात्रा विस्मया की शादी पिछले साल कोल्लम जिले की रहने वाले किरण से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही दोनों के बीच अनबन चल रही थी।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले- उत्तर प्रदेश सरकार ने छुपाए कोरोना से मौत के आंकड़े

पुलिस को दोनों के बीच की एक व्हाट्सएप चैट मिली है, जिसमें दिखाया गया था कि पति घर लौटने के बाद उसे नियमित रूप से पीटता था, थप्पड़ मारता था और जब वह जमीन पर गिरती थी तो अपने पैरों से चेहरे पर अपनी पत्नी को लात मारता था। बता दें कि सोमवार की सुबह विस्मया बाथरूम में फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने इसको अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। परिजनों के अनुरोध पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है और अभी जांच चल रही है। 

प्रमुख खबरें

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi