केरल के वित्त मंत्री के वामन संबंधी ट्वीट पर भड़के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जानिए क्या कुछ कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2020

कोच्चि। केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक द्वारा भगवान विष्णु के वामन अवतार के बारे में ‘धोखा’ शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर भाजपा ने नाराजगी व्यक्त की है और मार्क्सवादी नेता से इसके लिए माफी मांगने को कहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने कहा कि इसाक को अपनी टिप्पणी पर भगवान विष्णु के भक्तों से माफी मांगनी चाहिए। इसाक ने ओणम के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए और 14 तरह की सब्जियों के उचित मूल्य की घोषणा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ हम महाबली (राजा बलि) का उत्सव मनाते हैं, न कि उनके साथ धोखा करने वाले  वामन का। महाबली ने किसी के साथ जाति और पंथ के आधार पर भेदभाव नहीं किया।’’ 

इसे भी पढ़ें: सोनिया को पत्र लिखने वालों में शामिल थरूर पर बरसे के सुरेश, कहा- अतिथि कलाकार के तौर पर कांग्रेस में आए थे 

उन्होंने कहा, ‘‘फसल उत्सव मनाने के लिए इस साल कुछ अलग है। केरल ने सब्जियों के मामले में आत्मनिर्भरता के अभियान के लिए 14 तरह की सब्जियों के उचित मूल्य की घोषणा की है।’’ इसाक के ट्वीट से सुरेंद्रन नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि भगवान वामन की पूजा करोड़ों श्रद्धालु करते हैं और वह विष्णु के अवतार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ओणम का सबसे बड़ा उत्सव राज्य के एर्नाकुलम जिले के थ्रिक्काकारा में भगवान वामन के मंदिर में मनाया जाता है। सुरेंद्रन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि इसाक ने वामन का अपमान किया है, इसलिए उन्हें भगवान विष्णु के श्रद्धालुओं से माफी मांगनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा

इस सप्ताह तीन कंपनियां लाएंगी IPO, 6,400 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

दो साल में आवास ऋण बकाया 10 लाख करोड़ रुपये बढ़ा : RBI आंकड़े

Modi के 400 पार के नारे के साथ दिखी Mumbai की जनता, जताया जीत का विश्वास