YouTube Video देखकर 17 साल की लड़की ने घर में दिया बच्चे को जन्म, माता-पिता को नहीं लगी खबर?

By निधि अविनाश | Oct 28, 2021

केरल से एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है जहां एक 17 साल की नाबालिग लड़की ने यूट्यूब वीडियो को देखकर बच्चे को जन्म दिया। पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर को लड़की ने YouTube Video देखकर घर पर ही अपनी डिलीवरी की। बच्चा होने के बाद वह 3 दिनों तक अपने कमरें से निकली ही नही जिसके कारण लड़की किसी संक्रमण की चपेट में आ गई। इस खबर की जानकारी जब लड़की की मां को लगी तो उसको तुरंत अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने लड़की को भर्ती किया और अब उसकी हालत स्थिर है। 

इसे भी पढ़ें: शर्मनाक!60 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार, 20 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

मलप्पुरम जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष एडवोकेट शाजेश बस्कर ने बताया कि, अस्पताल ने लड़की की डिलीवरी के बारे में जानकारी दी। समिति ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।लड़की की हालत अभी फिलहाल ठीक है वहीं नवजात बेटे की भी सेहत स्वस्थ बताई जा रही है। लड़की ने पुलिस को बयान में बताया कि, उसके मोहल्ले में 21 साल के शख्स ने उसे गर्भवती किया है। पुलिस को हैरानी हुई कि लड़की की मां को अपनी बेटी की गर्भावस्था के बारे में पता नहीं था और दो दिनों तक प्रसव से गुजर रही थी।

इसे भी पढ़ें: 17 साल की किशोरी से रेप केस में SP और BSP जिलाध्यक्ष समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि, लड़की की मां को दिखाई नहीं देता है और उसके पिता सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते है जिसमें उनकी ड्युटी रात की होती है। लड़की अपने कमरे में मोबाइल फोन के साथ थी और मां को लगा कि उसकी बेटी ऑनलाइन क्लासेस ले रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि, आरोपी ने लड़की के घर के हालात को देखते हुए उसका फायदा उठाया। आरोपी ने लड़की को बच्चे की गर्भनाल काटने के बारे में जानने के लिए यूट्यूब देखने की भी सलाह दी थी। दोनों ही इस मामले को छुपाना चाहते थे। जांच के बाद डीएनए टेस्ट भी किया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी ने प्रज्वल रेवन्ना मामले में पीड़िताओं को मदद देने के लिए सिद्धरमैया को पत्र लिखा

Vastu Tips: 3BHK के घरों में जरूर फॉलो करना चाहिए वास्तु के छोटे-छोटे टिप्स, घर आएगी पॉजिटिव एनर्जी

Yes Milord: राहुल गांधी और लालू यादव को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते, चुनाव प्रचार के लिए बेल पर बाहर आएंगे केजरीवाल? इस हफ्ते कोर्ट में क्या-क्या हुआ

T20 World Cup 2024 से पहले भारत को लग सकता है बड़ा झटका, रोहित शर्मा हैं चोटिल