केरल सरकार ने सिनेमा उद्योग में महिलाओं के उत्पीड़न की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2024

केरल सरकार ने सिनेमा उद्योग में महिलाओं के उत्पीड़न संबंधी आरोपों की जांच के लिए रविवार को विशेष टीम गठित की। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाए जाने के बाद सरकार ने रविवार को सात-सदस्यीय टीम का गठन किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि विशेष टीम का नेतृत्व महानिरीक्षक (आईजी) स्पर्जन कुमार करेंगे और इसमें राज्य की चार वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी शामिल होंगी। सीएमओ ने एक बयान में कहा, “अपराध शाखा के एडीजीपी एच. वेंकटेश टीम के कामकाज की देखरेख करेंगे।”

कुमार के अलावा, टीम में डीआईजी एस. अजीता बेगम, अपराध शाखा मुख्यालय की एसपी मेरिन जोसेफ, तटीय पुलिस की एआईजी पूनकुझाली, केरल पुलिस अकादमी की सहायक निदेशक ऐश्वर्या डोंगरे, एआईजी अजीत वी. और अपराध शाखा के एसपी एस. मधुसूदन शामिल हैं।

वर्ष 2017 में अभिनेत्री पर हमले के बाद केरल सरकार द्वारा गठित न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट में मलयाली फिल्म उद्योग में महिलाओं के उत्पीड़न व शोषण के मामलों का खुलासा किया गया है, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात