केरल के राज्यपाल ने वित्त मंत्री से पद पर बने रहने की कृपा वापस लेने के फैसले का बचाव किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2023

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने प्रदेश के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल द्वारा पिछले साल अन्य राज्यों के लोगों के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर उनसे पद पर बने रहने की कृपा वापस लेने के अपने कदम को शुक्रवार को जायजा ठहराया। खान ने कहा कि मंत्री से पद पर बने रहने की कृपा वापस लेने का मतलब उनकी बर्खास्तगी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अभी भी दृढ़ता से मानते ​​हैं कि अगर कोई व्यक्ति जिसने भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली है, वह सार्वजनिक रूप से कहता है कि जो लोग देश के एक विशेष क्षेत्र से आते हैं, उन्हें दूसरे राज्य की शिक्षा प्रणाली की समझ नहीं हो सकती है, तो यह शपथ का उल्लंघन है। खान ने कोच्चि में संवाददाताओं से कहा, “इसलिए, नाखुशी की अभिव्यक्ति अलग बात है... उस अर्थ में यह थी। क्योंकि मेरी राय में ऐसा हुआ था।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से अपने मंत्रिमंडल सहयोगी के खिलाफ संवैधानिक रूप से उचित कदम उठाने का अनुरोध भी किया था, जिसे विजयन ने ठुकरा दिया था। उल्लेखनीय है कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 164(1) कहता है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल की सलाह पर की जाएगी और राज्यपाल मुख्यमंत्री की सिफारिश पर ही किसी मंत्री की मंत्रिपरिषद में नियुक्ति या बर्खास्तगी कर सकते हैं। यही नहीं, कोई मंत्री राज्यपाल की कृपा तक पद पर बना रह सकता है।

प्रमुख खबरें

अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज, अब 6 साल की होगी नौकरी! CDS जल्द कर सकते हैं बड़ी घोषणा

पहले ODI मैच से पूर्व Shubman Gill, Virat Kohli और Rohit Sharma को मिली विशेष Rugby जर्सी

श्रीगंगानगर में Railway Track पर धमाके के बाद 4 ट्रेनें रद्द, NIA और ATS ने संभाली जांच

मिड टर्म चुनाव में हारते ही महाभियोग में फंसे! ट्रंप कितने कमजोर हो जाएंगे? डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को फायदा या बड़ा नुकसान