यह कैसी प्रथा! केरल में काम न करने के भी मिलते हैं पैसे, HC ने लगाई फटकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने ‘नोक्‍कुकुली’ यानी काम न करने के भी पैसे लेने की जारी प्रथा पर निराशा व्यक्त करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इससे राज्य की पहचान ‘‘उग्रवादी व्यापार यूनियनबाजी’’ की बन रही है जिससे निवेशक यहां आने से डरते हैं, इसलिए इस बुराई का उन्मूलन होना चाहिए। केरल में श्रम कानूनों की आड़ में ट्रेड यूनियनों के जबरन वसूली करने को ‘नोक्कुकुली’कहा जाता है। इसके तहत मजदूर कोई सामान उतारने या चढ़ाने के लिए पहले तो भारी-भरकम रकम मांगते हैं और अगर व्‍यापारी किसी दूसरे माध्‍यम से यह काम कराता है तो मजदूर मजदूरी के नुकसान के एवज में व्‍यापारी से पैसों की मांग करते हैं। इसे नोक्‍कुकुली कहा जाता है।

प्रमुख खबरें

UK के PM पद से इस्तीफ़ा देने के बाद, कीर स्टार्मर MP पद भी छोड़ेंगे: इस पर ध्यान देंगे…

जजों की लड़ाई CJI को नहीं भाई, Rajasthan High Court Judge मामले पर Surya Kant के कड़े रुख ने Bar and Bench को सख्त संदेश दे दिया है

Imran Khan और Bushra Bibi को Islamabad High Court से बड़ी राहत, अकेले कैद में रखने पर लगाई रोक

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, जसप्रीत बुमराह की वापसी