Kerla Houseboat: Couples के लिए 'धरती का स्वर्ग' है Kerala, Houseboat में बिताएं जिंदगी के सबसे Romantic पल

By अनन्या मिश्रा | Mar 06, 2026

अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ रोमांस, शांति और नेचर की गोद में कुछ खास पल बिताना चाहते हैं। तो केरल का हाउसबोट स्टे आपके लिए ड्रीम डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। केरल को ईश्वर के देश के नाम से जाना जाता है। यहां का बैकवॉटर्स, हरियाली और हाउसबोट का एक्सपीरियंस किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगता है। ऐसे में अगर आप अपने रिश्ते में रोमांस, नई ताजगी और सुकून चाहते हैं, तो केरल का हाउसबोट स्टे एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह सिर्फ एक ट्रिप नहीं बल्कि एक यादगार एक्सपीरियंस है, जो जिंदगी भर आपके साथ रहेगा।

इसे भी पढ़ें: IRCTC का शानदार Goa Tour Package: सिर्फ ₹15,000 में करें गोवा की सैर, रहना-खाना भी शामिल

कपल्स के लिए बेस्ट हैं केरल के हाउसबोट

आपको केरल के हाउसबोट में भीड़भाड़ से दूर पूरी प्राइवेसी मिलती है। जहां पर सिर्फ आप, आपका पार्टनर और चारों ओर फैला पानी और हरियाली। 

सुबह की ठंडी हवाएं और शाम का सुनहरा सनसेट और रात को पानी पर गिरती चांद की रोशनी, यह सब मिलकर इस जगह को एक परफेक्ट रोमांटिक गेटवे बना देता है।

स्वादिष्ट केरल फूड का लुत्फ लें

आपको हाउसबोट पर ताजा बना हुआ केरल का ट्रेडिशनल खाना परोसा जाता है।

अप्पम और स्टू

केरला फिश करी

नारियल से बनी सब्जी

इसके अलावा कई हाउसबोट्स में आपको कैंडल लाइट डिनर का भी ऑप्शन मिल जाएगा।

लग्ज़री सुविधाएं

एसी बेडरूम

प्राइवेट डेक

अटैच बाथरूम

24x7 स्टाफ सर्विस

इसके अलावा कुछ प्रीमियम हाउसबोट्स में आपको जकूजी और हनीमून डेकोरेशन भी मिलता है।

फोटो और वीडियो

केरल का हाउसबो स्टे कपल के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। आपको यहां पर हर मोड़ पर एक परफेक्ट फोटो स्पॉट मिलेगा।

बेस्ट टाइम

यहां पर आने का सबसे अच्छा समय अक्तूबर से मार्च के बीच होता है। वहीं आप मानसून में भी यहां पर आ सकते हैं। मानसून में आपको कम रेट में हाउसबोट, रोमांटिक माहौल और हरियाली देखने को मिलेगी।

हाउसबोट स्टे की कीमत

नॉर्मल हाउसबोट - 8,000 से 12,000 रुपये/रात

लग्ज़री कपल हाउसबोट - 15,000 रुपये से 30,000 रुपये/रात

वहीं इसकी कीमत सीज़न और सुविधाओं पर निर्भर करती है।

फॉलो करें जरूरी टिप्स

सबसे जरूरी है कि आप पहले से बुकिंग कर लें।

कपल्स अपने लिए 'प्राइवेट हाउसबोट' चुनना चाहिए।

वहीं सनसेट टाइम डेक पर जरूर बिताएं।

प्रमुख खबरें

अगर Indira Gandhi आज होतीं तो BJP पर बैन लगा देतीं: Ashok Gehlot का बयान, सियासी घमासान

America-Iran Peace Deal में फंसा पैसों का पेंच, 24 अरब पर Washington-Tehran के दावे अलग-अलग

किसानों ने Yogi पर भरोसा किया, अपनी जमीन दी और Jewar Airport से पहली उड़ान पकड़ कर इतिहास बना दिया

Patna Police सवालों के घेरे में! Roshan Anand का आरोप - किसके दबाव में Khan Sir को बचाया जा रहा है?