IRCTC का शानदार Goa Tour Package: सिर्फ ₹15,000 में करें गोवा की सैर, रहना-खाना भी शामिल

IRCTC Goa Tour Package
Unsplash

भारतीय रेलवे (IRCTC) ने चंडीगढ़ से गोवा के लिए एक किफायती रेल टूर पैकेज पेश किया है, जिसकी कीमत दो लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 15,100 रुपये से शुरू होती है। इस 6-दिवसीय पैकेज में 3AC/SL ट्रेन टिकट, 3 रात होटल में रुकने की सुविधा, नाश्ता और स्थानीय सैर-सपाटा शामिल है।

अगर आप भी गोवा में घूमने का प्लान कर रहे हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। भारतीय रेलवे ने गोवा टूर पैकेज जारी किया है। कम बजट में आप गोवा के बीचेस का मजा ले सकते हैं। इस पैकेज में आपको ट्रेन से ही यात्रा कराए जाएगी। 

यदि आप चंडीगढ़ या उसके आसपास के क्षेत्र में रहते हैं और मार्च में Goa घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इस विशेष पैकेज के जरिए अपनी यात्रा व्यवस्थित कर सकते हैं। हालांकि, इस टूर का लाभ उठाने के लिए पहले आपको चंडीगढ़ पहुंचना जरूरी होगा, क्योंकि ट्रेन की सुविधा यहीं से उपलब्ध है। इस पैकेज में शामिल सुविधाओं और व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी हम आपको विस्तार से बताएंगे। यदि यह ऑफर आपको उपयुक्त लगे, तो आप इसकी बुकिंग भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन कर सकती हैं।

पैकेज से जुड़ी जानकारी

- इस पैकेज की शुरुआत चंडीगढ़ से 7 मार्च से हो रही है।

- पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है, आप ट्रेन से यात्रा करेंगी, इसलिए इस पैकेज में आधा सफर ट्रेन में भी जाएगा।

- पैकेज शुरू हो जाने के बाद आप हर शनिवार इसके लिए टिकट बुक कर सकते हैं।

- इस पैकेज का नाम CHANDIGARH TO GOA RAIL TOUR PACKAGE है। पैकेज नाम सर्च करके सारी डिटेल्स पढ़ सकते हैं।

- पैकेज में गोवा घूमने के लिए आपको शेयरिंग कैब की सुविधा भी दी जाएगी।

जानें पैकेज फीस की कीमत

- अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो आपको 22,780 रुपये देने होंगे, लेकिन 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस कम है।

- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 15,100 है।

- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस और भी ज्यादा कम होती है, इसमें प्रति व्यक्ति 14,290 रुपये देने होंगे।

- बच्चों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 10,420 रुपये है।

- आप भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग कर सकते हैं। 

पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

-3AC/SL श्रेणी में ट्रेन का आरक्षण पक्का मिलेगी। इसका मतलब है सीट कंफर्म मिलेगी।

- यात्रा के समय सड़क परिवहन और पिंक एंड ड्रॉप सुविधा का खर्च भी पैकेज फीस में शामिल होगा।

- बोट क्रूज में भी सफर करवाया जाएगा, इसका खर्च भी पैकेज फीस में शामिल है।

- इसके साथ ही 3 रातों के लिए होटल की सुविधा दी जाएगी।

- 3 दिन नाश्ता मिलेगा,लंच और डिन के पैसे अलग से देने होंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़