केरल के कन्नूर में आईयूएमएल सदस्य की मौत के बाद भड़की हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

कन्नूर (केरल)। केरल के कन्नूर जिले में आईयूएमएल की युवा शाखा के एक सदस्य की मौत होने पर बुधवार रात भड़की हिंसा के दौरान वामदलों के कम से कम 10 कार्यालयों में तोड़फोड़ की गई, जिसके चलते पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। चुनाव के बाद माकपा और आईयूएमएल के कार्यकर्ताओं के बीच मंगलवार को हुई झड़प में युवा लीग के 22 वर्षीय सदस्य मंसूर की मौत हो गई और उसके जनाजे के दौरान व्यापक स्तर पर हिंसा देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें: इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के उपनगरों पर किया मिसाइल हमला

पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि कन्नूर जिले के पनूर में माकपा कार्यालयों पर हमला किया गया और उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। कन्नूर पुलिस अधीक्षक इलांगो आर. ने कहा कि कोलवेल्लुर थाना अंतर्गत क्षेत्र में पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया।

प्रमुख खबरें

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी

Vastu Shastra: रात में कपड़े धोने से बढ़ता है Vastu Dosh, सुबह का समय माना गया सबसे शुभ