By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 28, 2026
केरलम में 38 स्थानीय निकाय वार्ड के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह से मतदान जारी है। यह उपचुनाव बिजली कटौती, मंत्रियों की विदेश यात्राओं और बाढ़ राहत सहायता में देरी जैसे मुद्दों को लेकर विभिन्न वर्गों की ओर से संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार की आलोचना किए जाने के बीच हो रहा है। खबरों के अनुसार, विधानसभा चुनाव में यूडीएफ की जीत के बाद पहली बार हो रहे इन उपचुनावों में सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया और मतदान तेज गति से आगे बढ़ा।
सबसे अधिक 23 उम्मीदवार पलक्कड़ जिले में चुनाव लड़ रहे हैं, जहां स्थानीय निकायों के सात वार्ड में उपचुनाव हो रहा है। मतों की गिनती मंगलवार को होगी।