Kerala local body polls: तिरुवनंतपुरम में बीजेपी की बंपर जीत, PM मोदी गद-गद, कहा- केरल की राजनीति के लिए ऐतिहासिक पल

By अंकित सिंह | Dec 13, 2025

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बड़ी जीत हासिल की है। एनडीए तिरुवनंतपुरम नगर निगम में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरा है और इसने वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) के 45 साल के सत्ता पर कब्जे को खत्म कर दिया है। एनडीए ने नगर निगम के 101 वार्डों में से 50 वार्डों में जीत हासिल की, जबकि सत्तारूढ़ एलडीएफ 29 सीटों पर सिमट गया। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चे (यूडीएफ) को 19 सीटें मिलीं, दो सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलीं और पिछले सप्ताह एक उम्मीदवार की मृत्यु के बाद एक वार्ड में मतदान रद्द कर दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तिरुवनंतपुरम के लोगों को शहर के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के लिए धन्यवाद दिया। स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम शनिवार को घोषित होने के बाद, एनडीए ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में सत्ता हासिल कर ली है, जिससे वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के चार दशकों से अधिक के शासन का अंत हो गया है। यह पार्टी के लिए एक बड़ी छलांग है, जिसने एक दशक पहले तक छह से अधिक वार्डों में जीत हासिल नहीं की थी। पिछले दो स्थानीय निकाय चुनावों में, भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए जोरदार प्रयास किए थे, लेकिन 2015 में शुरुआती उछाल के बाद, 2020 में इसकी स्थिति लगभग स्थिर रही।

इसे भी पढ़ें: Kerala local body polls: 7 जिलों में दूसरे चरण का मतदान जारी, अब तक 25 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

मोदी ने X में एक पोस्ट में कहा कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-एनडीए को मिला जनादेश केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण है। जनता को पूरा विश्वास है कि राज्य की विकास संबंधी आकांक्षाओं को केवल हमारी पार्टी ही पूरा कर सकती है। मोदी ने आगे कहा कि उनकी पार्टी "जीवंत शहर के विकास और लोगों के लिए जीवन की सुगमता" को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी। एनडीए ने 101 वार्डों वाले नगर निगम में से 50 वार्डों पर जीत हासिल की, जबकि एलडीएफ 29 वार्डों तक सिमट गया।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर