केरल के मिमिक्री कलाकार महेश कुंजुमोन ने मुख्यमंत्री का नाम लेने पर साइबर उत्पीड़न का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

कोच्चि, 28 जुलाई केरल के एक मिमिक्री कलाकार ने आरोप लगाया है कि उनके विदेश में दिए गए एक मंचीय कार्यक्रम की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद उन्हें ऑनलाइन उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है और कुछ लोगों ने उन पर मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन का ‘अनादर’ करने का आरोप लगाया है। मिमिक्री कलाकार महेश कुंजुमोन ने कहा कि यह विवाद आयरलैंड में हाल में हुए उनके एक कार्यक्रम से शुरू हुआ, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री की आवाज की नकल की थी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ‘वी. डी. सतीशन’ का जिक्र किया और एलईडी वॉल संचालक को नेता की तस्वीर प्रदर्शित करने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मेरी किसी बात या कार्य से किसी को ठेस पहुंची है या कोई आहत हुआ है तो मैं ईमानदारी से माफी मांगता हूं। मेरा कभी भी किसी का अपमान करने या किसी को चोट पहुंचाने का इरादा नहीं था। मैं सभी का समान रूप से सम्मान करता हूं।’’ कुंजुमोन ने लोगों से मतभेदों को सभ्य तरीके से व्यक्त करने की अपील की और कहा कि अपमानजनक तथा गाली-गलौज वाले संदेश गंभीर मानसिक तनाव पैदा कर सकते हैं।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कथित रूप से मिले कुछ आपत्तिजनक संदेशों के स्क्रीनशॉट भी साझा किए।

प्रमुख खबरें

Justin Greaves ने Test Cricket में रचा इतिहास, 5 विकेट-मेडन ओवर का बनाया World Record!

Kangana Ranaut का Gen Z पर वार: PM Modi के लिए अश्लील भाषा, ये कैसे छात्र?

धरती की चेतावनी को सुनिए, प्रकृति का धैर्य अब जवाब दे रहा है

Assam में Flood का कहर जारी, PM Modi ने कहा- पीड़ितों को बचाने केंद्र-राज्य सरकारें एकसाथ