संविधान के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले केरल के मंत्री को बर्खास्त किया जाए: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने केरल सरकार के एक मंत्री द्वारा संविधान के बारे में ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ किए जाने को लेकर मंगलवार को कहा कि इस मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, ‘‘ हम केरल सरकार के मंत्री साजी चेरियन द्वारा भारत के संविधान पर हमला किए जाने की निंदा करते हैं और इसे खारिज करते हैं। उन्होंने न सिर्फ उस संविधान का अपमान किया है, जिसकी उन्होंने शपथ ली है, बल्कि बाबा साहेब आंबेडकर और भारत के विचारों को भी उन्होंने अपमानित किया है।

इसे भी पढ़ें: शख्स ने अस्तबल में घुसकर घोड़े का किया रेप, CCTV में कैद हुई घिनौनी हरकत, हुई 10 साल की सजा

इस बयान को लेकर वह राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सहित विभिन्न वर्गों के निशाने पर आ गए हैं। चेरियन ने मल्लापल्ली में हाल ही में आयोजित हुए एक राजनीतिक कार्यक्रम में यह बयान दिया था। मंगलवार को क्षेत्रीय टेलीविजन चैनलों के इस भाषण को प्रसारित करने के बाद यह मुद्दा सामने आया।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम