Kerala : सूचना आयुक्त के पद के लिए राज्य सरकार द्वारा भेजे नामों की सूची राज्यपाल ने वापस की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2024

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति के लिए राज्य सरकार द्वारा दिए गए नामों की सूची को वापस भेज दिया। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि खान ने नाम वापस भेज दिए क्योंकि सूची में शामिल कुछ लोगों के खिलाफ शिकायतें थीं और उनपर लगे आरोपों के संबंध में कोई सतर्कता रिपोर्ट नहीं थी।

सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल ने नियुक्ति के लिए अनुशंसित व्यक्तियों के खिलाफ आरोपों के बारे में सरकार से स्पष्टीकरण मांगते हुए नामों की सूची वापस भेज दी। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, विपक्ष के नेता वी डी सतीसन और राज्य के कानून मंत्री पी राजीव की एक समिति ने नामों की सिफारिश की थी।

प्रमुख खबरें

जेफ्री एप्स्टीन फाइल्स जारी, भारी रेडैक्शन और गायब दस्तावेजों पर विवाद

वेनेजुएला और रूस-यूक्रेन तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

RBI के हस्तक्षेप से रुपये को सहारा, बॉन्ड यील्ड और विदेशी निवेश पर नजर

Kajaria Bathware में 20 करोड़ की कथित धोखाधड़ी, CFO के खिलाफ पुलिस में शिकायत