Nipah मरीजों को एक्सपायरी Remdesivir देने के मामले में जांच के बाद कार्रवाई: Kerala स्वास्थ्य मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 30, 2026

केरलम के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने शुक्रवार को कहा कि पिछले कुछ वर्षों में निपाह के मरीजों को रेमडेसिविर की ‘एक्सपायरी’ (इस्तेमाल की अवधि समाप्त हो चुकी) दवा दिए जाने के आरोपों की जांच कर रही विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार आगे की कार्रवाई करेगी। विधानसभा में कांग्रेस विधायक मैथ्यू कुझलनादन के एक सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया था कि 2021 में खरीदी गई रेमडेसिविर दवा की एक्सपायरी तारीख मई 2023 थी, लेकिन संभव है कि कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को यह दवा 2025 तक दी गई हो। यहां संवाददाताओं से बातचीत में मुरलीधरन ने कहा कि विधानसभा में दी गई जानकारी स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की रिपोर्ट पर आधारित थी।

जांच का मुद्दा केवल यह है कि क्या मरीजों को इस दवा की एक्सपायरी खुराक दी गई थी। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों को वैधता अवधि के भीतर यह दवा दी गई थी, वे ठीक हो गए थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि विवाद दवा की प्रभावकारिता को लेकर नहीं, बल्कि उसकी एक्सपायरी तारीख को लेकर है।

समिति इस बात की भी जांच करेगी कि दवा की खरीद और आपूर्ति कैसे की गई, इसमें बिचौलियों की क्या भूमिका रही और केरल मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (केएमएससीएल) ने किस तरह काम किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Weather: राजधानी में चार साल बाद अक्टूबर में रिकॉर्ड बारिश, IMD Red Alert जारी

चक्रवात प्रभावित आंध्र प्रदेश में बिजली और सड़कें बहाल करने का Chandrababu Naidu ने दिया आदेश

Bigg Boss 20 Promo | अरिशफ़ा के साथ बहस के दौरान स्काउटओपी ने खोया अपना आपा, उदिति ने की काशवी को लेकर निजी टिप्पणी

सूखे के बीच Maharashtra Government ने पौधारोपण देखरेख के लिए 90.72 लाख रुपये मंजूर किए