केरल : सबरीमला तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2025

कोट्टायम में एरुमेली के निकट बुधवार को एक निजी बस के पलट जाने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई तथा 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मार्ग से गुजरते समय बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पलट गई। अधिकारी ने बताया, ‘‘गंभीर रूप से घायल हुए पांच लोगों को कोट्टायम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और मामूली रूप से घायल करीब 18 अन्य लोगों को नजदीकी अस्पतालों में प्राथमिक उपचार दिया गया।’’ उन्होंने बताया कि बस में सात बच्चों समेत करीब 32 तीर्थयात्री सवार थे।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक