केरल पुलिस ने डेटिंग ऐप पर एलजीबीटीक्यू प्लस समुदाय के लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2025

केरल में डेटिंग ऐप पर रोमांटिक रिश्ता बनाने का झांसा देकर सैकड़ों ‘एलजीबीटीक्यू प्लस’ समुदाय के लोगों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। केरल पुलिस ने चार सदस्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने डेटिंग ऐप ‘ग्रिंडर’ के माध्यम से सैकड़ों लोगों के भरोसे का फायदा उठाकर उनसे लाखों रुपये की ठगी की।

वेंजरामूडु पुलिस के अनुसार, यह गिरोह धोखाधड़ी में लिप्त था तथा मुख्य रूप से समलैंगिक और ट्रांसजेंडर लोगों को निशाना बनाता था, लेकिन यह पहली बार था कि कोई व्यक्ति उनके खिलाफ औपचारिक शिकायत लेकर आया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को कहा, ‘‘सभी चारों आरोपी 18 से 24 साल की उम्र के स्थानीय युवक हैं। गिरोह का मास्टरमाइंड चिथारा निवासी सुधीर है, जबकि अन्य आरोपी मोहम्मद सलमान (19), आशिक (19) और सजीथ (18) हैं।’’

शिकायतकर्ता हाल ही में ग्रिंडर ऐप डाउनलोड करने के बाद आरोपियों के संपर्क में आया और उन्होंने सात अगस्त को वेंजरामूडू-अट्टिंगल रोड पर मिलने का फैसला किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों का तरीका यह था कि पहला या दूसरा आरोपी कार में बैठकर पीड़ित के साथ समय बिताता, तभी तीसरा या चौथा आरोपी अजनबी बनकर आता, कार में घुसता, तेज रफ्तार से गाड़ी भगाता और पीड़ित को लूट लेता। लूट के दौरान पीड़ित को धमकाया और पीटा भी जाता था।

शुरुआत में शिकायतकर्ता को भी लगा कि यह राजमार्ग पर लूट का मामला है, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आई। पुलिस को शक है कि इस गिरोह ने सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये ठगे हैं, लेकिन कोई भी शिकायत दर्ज कराने को तैयार नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

Oman के पास भारतीय जहाज संकट में, 14 क्रू मेंबर्स की जिंदगी दांव पर, मदद को आगे आई US Navy

NEET-UG Re-Exam: CM Dhami सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा, Uttarakhand में फ्री बस सफर का ऐलान

चेहरे के Open Pores से हैं परेशान? अपनाएं यह 3-Step Skin Care Routine, दिखेगा असर

Udhampur की अभिलाषा बनीं मिसाल, Spice Business से स्थानीय महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर