Kerala Police ने Aluva Jail से भागे कैदी की तलाश तेज की, Aadhaar लेने पहुंचा था थाने

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 27, 2026

केरल पुलिस ने असम के रहने वाले उस व्यक्ति की तलाश तेज कर दी है, जो अलुवा उप कारागार से फरार होने के बाद अपना आधार कार्ड लेने के लिए पेरुंबवूर थाने पहुंच गया था। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। असम के धेमाजी निवासी 28 वर्षीय मधुर ज्या सोनोवाल 24 अगस्त को अलुवा जेल से फरार हो गया था।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘रिसेप्शन पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे पहचान नहीं सके। उसने अपना आधार कार्ड वापस करने का अनुरोध किया। हालांकि, एडथला पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में मदद करने वाले अधिकारियों को देखते ही वह वहां से भाग गया।’’ पुलिस ने पेरुंबवूर इलाके में उसकी तलाश तेज कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है और सभी थानों को उसकी जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को भी उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सूचित किया गया है, ताकि अगर वह ट्रेन से राज्य से बाहर जाने की कोशिश करे तो उसे पकड़ा जा सके। अधिकारियों ने कहा कि असम पुलिस को भी जेल से फरार होने की घटना की जानकारी दी जाएगी और अगर सोनोवाल अपने पैतृक स्थान पहुंचता है तो वहां की पुलिस को भी सतर्क किया जाएगा।

जेल विभाग ने उन सुरक्षा चूकों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है, जिनकी वजह से कैदी जेल से फरार हुआ।

प्रमुख खबरें

Nirmala Sitharaman ने Toronto में Canadian Investors को भारत की 2047 Growth Story का दिया महामंत्र

Bihar Flood: Gandak River का जलस्तर घटा, वाल्मीकि नगर बैराज से पानी का बहाव कम हुआ

P Chidambaram बोले, संसद का मजाक बन रहा है; FCRA-Delimitation पर सरकार को घेरा

भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसी के नोटिस के बाद Malaysia के पूर्व PM इस्माइल साबरी याकूब पर आपराधिक मामला दर्ज