Kerala पुलिस ने कोझिकोड में एशियानेट कार्यालय की ‘तलाशी’ ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

केरल पुलिस ने एक मामले के सिलसिले में रविवार को यहां मलयालम समाचार चैनल ‘एशियानेट न्यूज’ के कार्यालय की तलाशी ली। इस समाचार चैनल के कोझिकोड कार्यालय की जिस टीम ने तलाशी की, उसकी अगुवाई कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बाद में यहां संवाददाताओं से कहा कि मामले की जांच के तहत यह ‘तलाशी’ की गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘ कोई दस्तावेज नहीं लिया गया है।’’ खबरों के अनुसार, पुलिस ने एक नेता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। नेता का आरोप है कि मादक पदार्थ पहुंचाने का काम करने के लिए कथित रूप से बाध्य की गयी, जिस स्कूली छात्र का इस चैनल ने साक्षात्कार किया था, वह फर्जी खबर थी।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath ने UP में विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

Nepal Floods: यूपी के महराजगंज और कुशीनगर में अलर्ट, राहत कार्य के लिए भेजी SDRF टीम

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे